खेतड़ीनगर में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस:विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
खेतड़ीनगर में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस:विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे। जिला मंत्री निखिल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता एक मजबूत स्तंभ होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर पर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कारण विदेशों में भारत का परचम लहरा रहा है और आमजन के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे हर व्यक्ति अपने देश पर गर्व महसूस कर रहा है।
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा। पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से किसी भी हमले को आतंकी गतिविधि मानते हुए भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर बबलू अवाना, प्रभु गुर्जर, रोहिताश मनकश, राजेश पायल, नरेश खटाणा, प्रताप अधाणा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091988


