रिटायर्ड फौजी की हत्या पर महापंचायत:बामनवास में ग्रामीणों- पूर्व सैनिकों ने की परिवार को न्याय दिलाने की मांग
रिटायर्ड फौजी की हत्या पर महापंचायत:बामनवास में ग्रामीणों- पूर्व सैनिकों ने की परिवार को न्याय दिलाने की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड के बामनवास गांव (बावड़िया की ढाणी) में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की हत्या के विरोध में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पूर्व सैनिक शामिल हुए, जिन्होंने दोषियों को सजा मिलने तक आंदोलन जारी रखने का संदेश दिया।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़ और पूर्व सैनिक परिषद के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
महापंचायत में कर्नल सुरेश जांगिड़ और पूर्व सैनिक परिषद के सदस्यों ने उदयवीर सिंह की बेटियों से बात की। कर्नल जांगिड़ ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे खुद को अकेला न समझें, क्योंकि उनके पिता के हजारों साथी उनके साथ हैं। उन्होंने बेटियों की पढ़ाई, सुरक्षा और अधिकारों की जिम्मेदारी लेने का वादा किया।
महापंचायत में प्रमुख मांगों में मामले को ‘ऑफिसर इंचार्ज स्कीम’ में शामिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित सजा दिलाना शामिल था। कर्नल जांगिड़ ने विभाग की ओर से विशेष सहायता राशि की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का भी भरोसा दिलाया, ताकि परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091988


