जागरूकता सप्ताह के तहत सीकर में बाल विवाह रोकथाम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
जागरूकता सप्ताह के तहत सीकर में बाल विवाह रोकथाम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
सीकर : जिले में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र योजना के अंतर्गत जागरूकता सप्ताह (6 से 11 अप्रैल 2026) के तहत बाल विवाह रोकथाम को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त निर्देशन में सुभाष चंद्र बोस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीकर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अधिकारियों के निर्देशन में हुआ आयोजन
कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजेंद्र चौधरी एवं बाल अधिकारिता विभाग की उप निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक नीलम कुमारी, रिचा पारीक तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से राकेश चिरानिया एवं ममता सेन की टीम उपस्थित रही।
बाल विवाह के दुष्परिणामों पर जागरूकता
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए बाल विवाह के शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि कम उम्र में विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर असर डालता है।
विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह में किसी भी प्रकार से सहयोग करने वाले व्यक्तियों जैसे हलवाई, पंडित, फोटोग्राफर, बाराती, टेंट संचालक या डीजे संचालक के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई।
1098 हेल्पलाइन की जानकारी दी
अधिकारियों ने बताया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या जिला प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
POCSO व गुड टच-बैड टच पर भी चर्चा
कार्यक्रम में बच्चों को POCSO Act 2012 के प्रावधानों के साथ-साथ गुड टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने की सराहना
विद्यालय के निदेशक सुनील मारोठिया ने विभागीय पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी जानकारी को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर रंभा सिंह, सुमन सेन, जास्मिन बानो, भावना कंवर, अनु ठाकुर, कुमकुम सेन, सिमरन, महरून, रितु सेन सहित विद्यालय की अन्य अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


