[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लालगढ़ में शहीद बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस:ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर किया नमन, सीआरपीएफ की बटालियन में थे तैनात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लालगढ़ में शहीद बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस:ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर किया नमन, सीआरपीएफ की बटालियन में थे तैनात

लालगढ़ में शहीद बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस:ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर किया नमन, सीआरपीएफ की बटालियन में थे तैनात

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के लालगढ़ गांव में सोमवार को सहायक कमांडेंट शहीद बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडेंट अनिल चौधरी थे, जबकि शहीद वीरांगना रूकमा देवी ने इसकी अध्यक्षता की। सर्वप्रथम, अतिथियों ने शहीद बजरंग लाल मीणा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें याद किया।

मुख्य अतिथि कमांडेंट अनिल चौधरी ने कहा कि देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हमेशा अमर रहते हैं। कमांडेंट चौधरी ने झुंझुनू जिले के शौर्य और साहस की परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह जिला देश को सर्वाधिक सैनिक देने के लिए जाना जाता है।

सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन में थे तैनात

शहीद बजरंग लाल मीणा सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे। 6 अप्रैल 2010 को नक्सलियों की सूचना पर उनके नेतृत्व में एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान, उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई नक्सलियों को मार गिराया और वीरगति को प्राप्त हुए।

इस अवसर पर अतिथियों और ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम में मुकेश, सोनू, बेटी प्रिया छापोला, सुशीला, नरेश, ओमपाल, बलवीर छापोला, मखनलाल मीणा, बनवारीलाल, ओम प्रकाश मीणा, रोहिताश मीणा, किशनलाल मीणा, सुनील मीणा, रोशन मीणा, सतपाल मीणा, महिपाल मीणा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles