एसआई-प्लाटून कमांडर परीक्षा: 7200 अभ्यर्थी अनुपस्थित:पुलिस ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान, 10 हजार 638 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
एसआई-प्लाटून कमांडर परीक्षा: 7200 अभ्यर्थी अनुपस्थित:पुलिस ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान, 10 हजार 638 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
चूरू : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर परीक्षा का दूसरा दिन सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चूरू जिले के 21 और रतनगढ़ के 9 केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। सोमवार को पहली पारी में कुल 8,919 अभ्यर्थियों में से 5,335 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3,584 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में भी 8,919 अभ्यर्थियों में से 5,303 ने परीक्षा दी और 3,616 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, दोनों पारियों को मिलाकर कुल 7,200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परीक्षा के लिए सुबह से ही युवाओं का केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पहली पारी की परीक्षा से एक घंटे पहले प्रवेश शुरू होने के कारण अभ्यर्थी केंद्रों पर एकत्रित हो गए। प्रशासन और पुलिस कर्मियों ने गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। हैंड हेल्ड मशीन से जांच, आईडी और प्रवेश पत्र के सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में जाने की अनुमति मिली।
पुलिस ने परीक्षा के दौरान विशेष निगरानी रखते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि पूर्व में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को देखते हुए इस परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। परीक्षा को प्रभावित करने वाले दलालों, ठगों, नकल माफिया गिरोहों और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए विशेष निगरानी टीमें गठित की गई थीं।
परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले रात में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, सराय, धर्मशाला, ढाबे, कैफे, मुसाफिरखाने और कोचिंग सेंटरों की सघन जांच की गई। होटलों और धर्मशालाओं के रजिस्टरों की भी जांच कर ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092241

