[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में देर रात फायरिंग, एक युवक घायल:थाने से 100 मीटर दूर दो गुटों में झड़प, आठ दुकानों में भी की तोड़फोड़

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में देर रात फायरिंग, एक युवक घायल:थाने से 100 मीटर दूर दो गुटों में झड़प, आठ दुकानों में भी की तोड़फोड़

गुढ़ागौड़जी में देर रात फायरिंग, एक युवक घायल:थाने से 100 मीटर दूर दो गुटों में झड़प, आठ दुकानों में भी की तोड़फोड़

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में शनिवार देर रात दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद फायरिंग हुई। भोड़की चौराहा के पास रात करीब 11 बजे हुई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आठ दुकानों को नुकसान पहुंचा और एक बिजली का खंभा भी टूट गया।

आठ दुकानों में की तोड़फोड़, बिजली का पोल भी टूटा

घायल युवक को तुरंत गुढ़ागौड़जी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना में कुल आठ दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। एक बिजली का पोल भी टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

बदमाशों ने क्षेत्र की दुकानों में भी तोड़फोड़ की, जिससे ग्रामीण और व्यापारियों में आक्रोश है।
बदमाशों ने क्षेत्र की दुकानों में भी तोड़फोड़ की, जिससे ग्रामीण और व्यापारियों में आक्रोश है।

व्यापारी मोहम्मद आदिल ने बताया कि यह वारदात पुलिस थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई। घटना की सूचना व्यापार मंडल यूनियन के अध्यक्ष राकेश चौधरी को दी गई, जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और गुढ़ागौड़जी बाजार रातभर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

हालांकि इस मामले में अभी तक थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। बाजार के व्यापारी जल्द ही एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन और धरना देने की योजना बना रहे हैं।

Related Articles