खेतड़ीनगर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया:आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद
खेतड़ीनगर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया:आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने आवासीय क्वार्टर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को अभिजीत स्वामी, निवासी बगड, और विपिन कुमार, निवासी खेतड़ी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उनके मकानों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। गठित टीम ने दबिश देकर नारनौल निवासी राहुल को हिरासत में लिया गया और उससे गहनता से पूछताछ की गई।
राहुल ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी के सिक्के, एक सोने की नथ और एक हजार रुपए नकद बरामद किए। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश कुमार के साथ एएसआई विजय कुमार और कॅान्स्टेबल महेश सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


