रामायण पाठ शुरू, आज भजन संध्या व भंडारा
रामायण पाठ शुरू, आज भजन संध्या व भंडारा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : बड़वासी स्थित श्री गोपाल गौशाला में प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत रविवार को प्रातः 9:15 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे गौशाला परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य गौसेवा और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
गौशाला सचिव मुकेश सीगड़ के अनुसार आज 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सायं 5:15 बजे गौशाला परिसर में “एक शाम गौमाता के नाम” भव्य भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संतों के सान्निध्य में भजन कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092055


