खेतड़ीनगर में जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान:20 लाख की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, विधायक ने परियोजना का किया शुभारंभ
खेतड़ीनगर में जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान:20 लाख की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, विधायक ने परियोजना का किया शुभारंभ
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के आजाद मार्केट से मानोता नदी तक जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम रविवार को शुरू हो गया। गोठड़ा ग्राम पंचायत द्वारा 20 लाख रुपए की लागत से यह परियोजना शुरू की गई है। विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने इस काम का विधिवत शुभारंभ किया।
1 किलोमीटर तक बिछेगी पाइपलाइन
यह पाइपलाइन आजाद मार्केट से मानोता नदी तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी में बिछाई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य बरसात के पानी को सड़क पर जमा होने से रोककर सीधे नदी के नाले तक पहुंचाना है। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने बताया- आजाद मार्केट से मानोता रोड पर बरसात के पानी जमा होने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। उन्होंने कहा कि जलभराव से न केवल असुविधा होती है, बल्कि यह स्वास्थ्य और व्यापार पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।

समाजसेवी हरीराम गुर्जर ने बताया- आजाद मार्केट क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी पुरानी थी, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। इस समस्या को विधायक के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया था। गोठड़ा ग्राम पंचायत ने केसीसी मैनेजमेंट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर इस परियोजना के लिए राशि स्वीकृत करवाई। इसके बाद काम शुरू किया गया।
जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
इस पाइपलाइन के बिछने से आजाद मार्केट क्षेत्र में बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुचारू रूप से जारी रह पाएगा। पहले यह रास्ता बरसात में पूरी तरह बंद हो जाता था।
इस मौके पर गोठड़ा सरपंच सरती देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विरेंद्र सिंह (ग्राम विकास अधिकारी), ठेकेदार संतलाल, छंगाराम, बुटीराम चौधरी, मूलचंद मेघवाल, शिवकुमार बुंदेला, धर्मवीर मेघवाल और मनीराम सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इन सभी ने विधायक का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092063


