[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल हाइवे-52 पर बावड़ी के पास सड़क हादसा:कार की टक्कर से ट्रक पलटा, दो घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नेशनल हाइवे-52 पर बावड़ी के पास सड़क हादसा:कार की टक्कर से ट्रक पलटा, दो घायल

नेशनल हाइवे-52 पर बावड़ी के पास सड़क हादसा:कार की टक्कर से ट्रक पलटा, दो घायल

जाजोद : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बावड़ी के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इस हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें रींगस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण हाइवे पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा दीपक ढाबे के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान टोंक जिले के निवाई निवासी देवेंद्र साहू और हरियाणा निवासी रोशन खंगार के रूप में हुई है।

कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन युवतियां भी शामिल थीं। ये सभी श्रद्धालु जीणमाता के दर्शन कर जयपुर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई।

ट्रक पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सब इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles