[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरणियां सहकारी समिति में 28.73 लाख का गबन का आरोप:पूर्व व्यवस्थापक के खिलाफ श्रीमाधोपुर थाने में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

अरणियां सहकारी समिति में 28.73 लाख का गबन का आरोप:पूर्व व्यवस्थापक के खिलाफ श्रीमाधोपुर थाने में मामला दर्ज

अरणियां सहकारी समिति में 28.73 लाख का गबन का आरोप:पूर्व व्यवस्थापक के खिलाफ श्रीमाधोपुर थाने में मामला दर्ज

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की अरणियां ग्राम सेवा सहकारी समिति में 28.73 लाख रुपए के गबन के आरोप में समिति के पूर्व व्यवस्थापक प्रहलाद मल जाट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया- प्रहलाद मल जाट 31 जुलाई 2021 तक समिति में व्यवस्थापक के पद पर कार्यरत थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सदस्यों की जमा राशि में अनियमितता की और संस्था को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

ऑडिट जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अक्टूबर 2007 से जनवरी 2016 के बीच 11.69 लाख रुपए और फरवरी 2016 से जुलाई 2021 तक 12.65 लाख रुपए का एरियर नियमों के खिलाफ उठाया। इसके अलावा, 4.37 लाख रुपए अतिरिक्त वेतन और ग्रेच्युटी के रूप में भी लिए गए। इस प्रकार, कुल गबन राशि 28.73 लाख रुपए आंकी गई है।

इस मामले में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सीकर के न्यायालय ने 18 जुलाई 2025 को आरोपी को दोषी ठहराया था। अब समिति अध्यक्ष हरलाल सिंह यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच एएसआई गिरधारी लाल को सौंपी गई है।

Related Articles