सरदारशहर में 12 अप्रैल को रक्तदान शिविर:पोस्टर का हुआ विमोचन; अग्रवाल सेवा मण्डल स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में लगेगा कैंप
सरदारशहर में 12 अप्रैल को रक्तदान शिविर:पोस्टर का हुआ विमोचन; अग्रवाल सेवा मण्डल स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में लगेगा कैंप
सरदारशहर : अग्रवाल सेवा मण्डल द्वारा सरदारशहर में 12 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वर्ण जयंती समारोह-2026 के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन भवन, सब्जी मंडी में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
शिविर का आर्थिक सहयोग पुष्पा देवी श्यामसुंदर लढ़िया परिवार कर रहा है। रक्त संग्रहण का काम संतोकबा दुर्लभ जी हॉस्पिटल, जयपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, रक्तदान से पहले सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी। रक्त की पूर्ण जांच रिपोर्ट एक महीने बाद संयोजक से प्राप्त की जा सकेगी।
कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल कन्या मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाएं इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
पोस्टर का विमोचन हुआ
शिविर के संबंध में आयोजित एक कार्यक्रम में पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, अग्रवाल सेवा मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, उपाध्यक्ष नवनीत जैसनसरिया, उप मंत्री देवकीनंदन अग्रवाल, जगदीश जैसनसरिया, अंकुर जैसनसरिया, अंकित सराफ, सौरभ जैसनसरिया, भंवरलाल जैसनसरिया, सूर्य प्रकाश लाडिया, प्रहलाद राय जैसनसरिया, गिरधारी पारीक, सुबोध सेठिया, संजय कंदोई, रवि बायवाला, सुभाष सोनगरा, लक्ष्मीपति और श्यामसुंदर मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने शहरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। अग्रिम पंजीकरण के लिए नवनीत जैसनसरिया, अशोक बॉयवाला, विपिन कुमार कंदोई, गोपाल जालान, पंकज कुमार गर्ग (अध्यक्ष), विश्वनाथ रातूसरिया (मंत्री) और सौरभ जैसनसरिया (संयोजक) से संपर्क किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से “गौमाता की करुण पुकार, हो पॉलिथीन का बहिष्कार” का संदेश भी दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092152


