[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खटीक समाज ने प्रतिभाओं का बढ़ाया मान, शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में चमकने वाले सितारे हुए सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खटीक समाज ने प्रतिभाओं का बढ़ाया मान, शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में चमकने वाले सितारे हुए सम्मानित

सरोज देवी महिला व विक्रम असवाल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुरवाटी : कस्बे में खटीक समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। खटीक समाज अध्यक्ष हरिराम असवाल ने बताया कि समाज के होनहार विद्यार्थियों एवं नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता खटीक समाज के अध्यक्ष हरिराम असवाल ने की। समारोह के दौरान समाज के उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही हाल ही में सरकारी सेवा में चयनित होकर समाज का नाम रोशन करने वाले युवाओं का भी अभिनंदन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही समाज की असली पूंजी हैं, उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार
समाज की सक्रियता तथा भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। सर्वसम्मति से सरोज देवी को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं युवाओं के नेतृत्व के लिए विक्रम असवाल को युवा प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के अध्यक्ष हरिराम असवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस गौरवमयी अवसर पर समाज के रामपाल असवाल, चिरंजीलाल असवाल, द्वारिकाप्रसाद, छीतर मल चेतीवाल, प्रताप असवाल, मेघराज दायमा, श्यामलाल असवाल, रामरतन दायमा, सत्यनारायण असवाल, नरसिंह असवाल, जीवण असवाल, मोहनलाल असवाल, दिलीप असवाल, सायर दायमा, तन्मय असवाल, सुरेंद्र असवाल, राहुल असवाल, कौशल असवाल सहित सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक एवं गणमान्य महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles