6 अप्रैल को सजेगी 10वीं विशाल भगवा शोभायात्रा, पेरामोटर से होगी पुष्प वर्षा
6 अप्रैल को सजेगी 10वीं विशाल भगवा शोभायात्रा, पेरामोटर से होगी पुष्प वर्षा
उदयपुरवाटी : विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 06 अप्रैल 2026, सोमवार को नगरपालिका में 10वीं विशाल भगवा रैली एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस गौरवशाली आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बाबा अशोक सैनी ने बताया कि रैली का शुभारंभ दोपहर 02:15 बजे बालिका आदर्श विद्या मंदिर गोपीनाथजी मंदिर के पास से होगा। यह भगवा रैली अपनी भव्यता के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली है।
रैली का मुख्य आकर्षण मिनी हेलीकॉप्टर (पेरामोटर) के जरिए पूरी शोभायात्रा पर फूलों की बारिश की जाएगी। नासिक के प्रसिद्ध ढोल-नगाड़े और सीकर का मशहूर ‘महा बाबा डीजे’ रैली में जोश भरेंगे। उज्जैन से विशेष रूप से आ रहे बाबा महाकाल के डमरू वादक, उड़ता हुआ अघोरी तांडव और बाहुबली हनुमान जी की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।
दादु पंथियों के पारंपरिक अखाड़े द्वारा हैरतअंगेज ‘खंडत कला’ और दौसा लालसोट के कलाकारों द्वारा ‘डांग पट्टा’ कलाकृति का प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई और विकराल रूप महादेव की भव्य झांकियां शामिल होंगी। साथ ही शाकम्भरी कुटुम्ब, सांवरिया सेठ मंदिर, श्री सांवरिया सेवा संस्थान और शिव बारात की मनमोहक झांकियां नगर भ्रमण पर निकलेंगी। रैली में ऊंट, घोड़े और जामवंत की वेशभूषा में कलाकार भी शामिल होंगे। महिलाओं को भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए इस बार अलग से डीजे की व्यवस्था की गई है, जहाँ मातृशक्ति भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवा ध्वज के साथ चलेंगी।
इस दौरान भ्रगु ऋषि गौशाला के महंत श्रीयोगी दास महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर तहसील संयोजक रणसिंह, नगर संयोजक सुनील सैनी, रैली प्रमुख प्रदीप सैनी, बाबा अशोक सैनी, विनोद सैनी, ओम प्रकाश, मयंक, निखिल, हिमांशु, विनोद कुमार, चीमा, लोकेश, रामकृष्ण, वीनू, सुमित आदि कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। तहसील व नगर संयोजक ने सभी शहरवासियों और मातृशक्ति से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धर्मोत्सव को सफल एवं ऐतिहासिक बनायें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091905


