[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर की बस स्टैंड न्यू मार्केट मे सड़क टूटी:गड्ढों की वजह से राहगिरों को हो रही परेशानी; नगर परिषद आयुक्त ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर की बस स्टैंड न्यू मार्केट मे सड़क टूटी:गड्ढों की वजह से राहगिरों को हो रही परेशानी; नगर परिषद आयुक्त ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया

सरदारशहर की बस स्टैंड न्यू मार्केट मे सड़क टूटी:गड्ढों की वजह से राहगिरों को हो रही परेशानी; नगर परिषद आयुक्त ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया

सरदारशहर : सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड न्यू मार्केट से किसान छात्रावास तक जाने वाली मुख्य सड़क की खराब हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से कार, बाइक वालों को आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

गड्ढों की वजह से हो रहे हादसे

मार्केट के दुकानदार जेपी सारण ने बताया- इन गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले एक महीने में लगभग तीन से चार बाइक वाले गिरकर घायल हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई- स्थानीय लोग

स्थानीय लोग ने कई बार सरदारशहर नगर परिषद के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर परिषद आयुक्त ने दिया आश्वासन

वहीं, सरदारशहर नगर परिषद के आयुक्त मघराज डूडी ने बताया- उन्हें इस मामले की जानकारी अभी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद की टीम को मौके पर भेजकर जहां-जहां सड़क टूटी हुई है, उसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा ताकि आमजन को राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि हादसों पर अंकुश लग सके और लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Related Articles