रोहित गौदारा गैंग का इनामी सदस्य गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा, 25 हजार का इनाम था
रोहित गौदारा गैंग का इनामी सदस्य गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा, 25 हजार का इनाम था
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात रोहित गौदारा गैंग के एक सक्रिय सदस्य और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से कई मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशन में सरदारशहर थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मजबूत मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार निगरानी और जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को आरोपी के गुजरात में होने का सुराग मिला।
उमरगांव से दबोचा गया आरोपी और उसका साथी
कार्रवाई के दौरान हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरदारशहर थाने के अभियोग संख्या 30/2026 में वांछित आरोपी सुभाष सारण उर्फ भाला (25) निवासी रामसीसर भेड़वालिया और उसके साथी दिनेश (19) निवासी भावनदेसर को गुजरात के उमरगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।
कई गंभीर मामलों में वांछित था आरोपी
पुलिस के अनुसार सुभाष सारण उर्फ भाला कुख्यात रोहित गौदारा गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह सरदारशहर, कुचामन सिटी (नागौर) और फरीदाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर दर्ज चार अन्य मामलों में भी वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर गैंग के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
फिरौती और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में दर्ज हैं केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ फिरौती मांगने, हत्या के प्रयास और मारपीट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसके अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
इस कार्रवाई में हिम्मत सिंह, शिव कुमार और विनोद कुमार सारण सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092562


