रतनगढ़ में युवक से डोडा पोस्त जब्त:पुलिस ने मेगा हाईवे पर की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रतनगढ़ में युवक से डोडा पोस्त जब्त:पुलिस ने मेगा हाईवे पर की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में पुलिस ने शनिवार को मेगा हाइवे पर एक युवक को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 960 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया। यह कार्रवाई मालासर और गोगासर के बीच एक होटल के पास की गई। रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि एसआई रतनलाल अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने मेगा हाइवे पर एक होटल के पास एक युवक को हाथ में थैला लेकर खड़ा देखा।
पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके थैले से 960 ग्राम डोडा पोस्त चूरा मिला।
शुरुआती पूछताछ में युवक ने अपना गलत नाम बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी क्रामत के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब क्रामत से डोडा पोस्त की तस्करी के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092640


