चिड़ावा में कार-बाइक की भिडंत:सूरजगढ़ रोड पर हुआ हादसा, युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर
चिड़ावा में कार-बाइक की भिडंत:सूरजगढ़ रोड पर हुआ हादसा, युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर
चिड़ावा : चिड़ावा में सूरजगढ़ रोड पर एक टाइल्स शोरूम के पास एक सड़क हादसे में कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक की पहचान खेड़िया की ढाणी निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल धर्मेंद्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092127


