शिव महापुराण कथा का भव्य समापन: शिव-विवाह के प्रसंग से झूम उठे श्रद्धालु
शिव महापुराण कथा का भव्य समापन: शिव-विवाह के प्रसंग से झूम उठे श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : शिमला में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य समापन हो गया। कथा के सातवें और अंतिम दिन कथा स्थल शिवमय हो गया, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।
अंतिम दिन व्यास पीठ से पंडित संदीप सागर ने भगवान शिव और माता पार्वती के मंगल विवाह का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि शिव-शक्ति का मिलन केवल एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि जीव का परमात्मा से मिलन का प्रतीक है। शिव की बारात के प्रसंग पर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर भाव-विभोर होकर झूम उठे। पंडित जी ने कथा के सार में कहा कि सात दिनों तक श्रवण की गई यह अमृतवाणी तभी सार्थक है, जब हम शिव के ‘कल्याणकारी’ गुणों को अपने जीवन में उतारें।
कथा की पूर्णाहुति पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमानों सहित सैकड़ों भक्तों ने विश्व शांति की कामना के साथ आहुतियां डालीं। समापन के अवसर पर प्रसाद वितरण किया, इस अवसर पर पवन कौशिक कंवर सिंह मास्टर देशराज कृष्ण कुमार शर्मा इंद्रजीत शर्मा सोनू शर्मा बबलू शर्मा राकेश शर्मा, दाताराम, कृष्ण यादव, सूबेदार मंगतूराम पप्पू पुजारी, सूबेदार धर्मपाल यादव राजकुमार गुरुजी,सहित अनेक महिलाएं पुरुष मौजूद रहे। सात दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा शिमला भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092042


