[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कार की टक्कर से दुकानदार की मौत:दुकान से गांव लौटते वक्त हुआ हादसा, रास्ते में तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कार की टक्कर से दुकानदार की मौत:दुकान से गांव लौटते वक्त हुआ हादसा, रास्ते में तोड़ा दम

झुंझुनूं में कार की टक्कर से दुकानदार की मौत:दुकान से गांव लौटते वक्त हुआ हादसा, रास्ते में तोड़ा दम

झुंझुनूं : झुंझुनूं में कार की टक्कर से 37 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दुकानदार रणवीर को जयपुर रेफर किया गया। लेकिन, बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा शुक्रवार शाम 7 बजे हुआ। मृतक रणवीर शाम करीब 7 बजे अपनी दुकान से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मारिगसर स्टैंड के आगे सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी थी।

मृतक रणवीर झुंझुनू के नांद गांव का रहने वाला था। कल शाम करीब 7 बजे वे अपनी दुकान से गांव लौट रहे थे। मारिगसर स्टैंड से आगे निकलते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

जयपुर लाते समय समय रास्ते में तोड़ा दम

हादसे के बाद घायल रणवीर को तुरंत झुंझुनू के बीडीके (BDK) अस्पताल भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां बड़ी संख्या में उनके परिजन और ग्रामीण मौजूद हैं।

कार छोड़ ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही तलाश

सामने से हुई टक्कर से रणवीर की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद आरोपी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। फरार कार ड्राइवर की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker