[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीखवा गांव में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन, बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लीखवा गांव में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन, बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

लीखवा गांव में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन, बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

पिलानी : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव स्थित बालाजी महाराज मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

1 अप्रैल को मंदिर में बालाजी महाराज का आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और मनमोहक बन गया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे और बाबा के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में नरेंद्र सिंह शेखावत छापड़ा एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गईं, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे।

भजन संध्या से पूर्व मंदिर में विधिवत हवन का आयोजन किया गया और बाबा के दरबार को सुंदर फूलों से सजाया गया। इसके बाद देर रात 12 बजे केक काटकर बालाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने मिलकर भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन के दौरान नंदलाल अग्रवाल, मामन सिंह अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, चिंटू, मोहित सिंह, महिपाल भाम्बू, पूर्व सरपंच सुरेश सैन, चंद्र कुमावत, सज्जन अग्रवाल केदारमल पारीक, प्रदीप जांगिड़ हनुमान सिंह मामन सिंह, नरेश टेकनेत, सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles