मानोता जाटान में हनुमान जयंती पर भक्ति का अनुपम संगम: ज्योत प्रज्ज्वलन, केक कटिंग, हनुमान चालीसा पाठ के बीच महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
मानोता जाटान में हनुमान जयंती पर भक्ति का अनुपम संगम: ज्योत प्रज्ज्वलन, केक कटिंग, हनुमान चालीसा पाठ के बीच महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : मानोता जाटान गांव स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में पुजारी राजेन्द्र स्वामी के सानिध्य में मंदिर परिसर में विशेष पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में विधि-विधान से ज्योत प्रकट की गई। इसके पश्चात हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष रूप से सजाए गए केक का विधिवत पूजन कर श्रद्धालुओं की उपस्थिति में केक काटा गया। केक कटिंग के दौरान हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ इस अनूठे आयोजन में भाग लिया।
इसके बाद पुजारी राजेन्द्र स्वामी के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर हनुमान जी की आराधना की गई तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया। महाआरती में उमड़े श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।महाआरती के पश्चात हनुमान जी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण धर्मपाल ढाका एवं हरपाल महला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। ग्रामीणों ने घरों में बने खीर, चूरमा सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की।पुजारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि सनातन धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व है और यह पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की मंदिर के प्रति गहरी आस्था ही ऐसे आयोजनों को सफल बनाती है।
श्रद्धालु पूरे समर्पण भाव से पूजा-अर्चना,भजन-कीर्तन एवं सेवा कार्यों में भाग लेते हैं, जो सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा को दर्शाता है। मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का केंद्र भी है, जहां ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करते हैं।
महाआरती में मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामनारायण ढाका, अरविन्द जांगिड़, महेन्द्र स्वामी, धर्मवीर ढाका, विकास ढाका, संजय धनखड़, सुधीर ढाका, प्रदीप झाझड़िया, ओमप्रकाश ढाका, मास्टर सुमेर पायल, श्रीचंद पायल, संजय स्वामी, विजेन्द्र जयलापिया, ओमप्रकाश पायल, रामचन्द्र स्वामी, मयंक जांगिड़,हर्ष शर्मा, हरीश जांगिड़, रेणु स्वामी, सोनू स्वामी, पिंकी देवी, अनामिका देवी, पार्वती देवी, सुमन देवी, भारती कुमारी, अंजली, सोनालिका, उर्मिला देवी, राजेश कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092224


