[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तरीय मुकाबले से पहले अंडर-20 खिलाड़ियों का तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय मुकाबले से पहले अंडर-20 खिलाड़ियों का तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू

राज्य स्तरीय मुकाबले से पहले अंडर-20 खिलाड़ियों का तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : जिला फुटबॉल संघ झुंझुनूं द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंडर-20 (पुरुष वर्ग) फुटबॉल चैम्पियनशिप में चयनित खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अशोक गुर्जर उर्फ जोंटी ने किया।

संघ अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 6 अप्रैल को चित्तौड़ में आयोजित राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पीटीआई दिनेश पुनिया, कोच राहुल बियान, एडवोकेट रेहान, फुटबॉलर जावेद, विकास कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं कोच राहुल बियान की देखरेख में श्री सूर्य मंडल, नवलगढ़ में की जा रही हैं। साथ ही सभी चयनित खिलाड़ियों को फुटबॉल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles