[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना स्कूल के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन:टॉपर अमित सैनी सहित अन्य स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान, निकाला विजय जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना स्कूल के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन:टॉपर अमित सैनी सहित अन्य स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान, निकाला विजय जुलूस

चिराना स्कूल के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन:टॉपर अमित सैनी सहित अन्य स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान, निकाला विजय जुलूस

चिराना : चिराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूर्वी ढहर में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक विजय रैली निकाली गई और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सत्र में विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है।

विद्यालय के छात्र अमित कुमार सैनी ने चिराना और आसपास के क्षेत्र में सर्वाधिक 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं, विकास कुमार ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा, कई अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा 10 का बोर्ड परिणाम भी उत्कृष्ट रहा।

उत्कृष्ट परिणाम देने वाले इन विद्यार्थियों को विधायक परिवार की ओर से माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद, गांव चिराना के मुख्य मार्गों से डीजे के साथ एक विजय जुलूस निकाला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत थे। संस्था प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का अभिनंदन व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पीईईओ सुरभि गुप्ता, मोहम्मद इकबाल, बाबूलाल सैनी, नागरमल सैनी, विनोद सैनी, राजेंद्र प्रसाद सैनी, हरफूल स्वामी, भवानी सिंह शेखावत, विनोद कुमार, सुल्तान सैनी, सुमन चौधरी, ताराचंद खेदड़, सुमन कुमारी सहित सभी विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles