झुंझुनू में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की रेट बढ़ी:पिछले एक महीने में 300 रुपए महंगा हुआ; अधिकारी बोले-घरेलू सिलेंडर के अवैध यूज पर होगी कार्रवाई
झुंझुनू में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की रेट बढ़ी:पिछले एक महीने में 300 रुपए महंगा हुआ; अधिकारी बोले-घरेलू सिलेंडर के अवैध यूज पर होगी कार्रवाई
झुंझुनूं : खाड़ी युद्ध संकट के चलते लगातार गैस की किमतों में बढ़ोतरी हो रही है। झुंझुनूं में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की 194 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब प्रति सिलेंडर 194 रुपए बढ़ने से कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2142 रुपए में मिलेगा। जो पहले 1948 रुपए का मिल रहा था। 1 मार्च को 27 रुपण् और 7 मार्च को 115 रुपए बढ़ने के बाद अब तक कुल 336 रुपये का इजाफा हो चुका है। इधर, डीएसओ डॉ. निकिता राठौड़ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय ही ओटीपी (OTP) या डीएसी (DAC) कोड साझा करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई
कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के कारण कई व्यापारी अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। इस पर नकेल कसने के लिए रसद विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। प्रवर्तन निरीक्षक सुरेंद्र जिलोवा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सूरजगढ़ और खेतड़ी ब्लॉक में कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक उपयोग किए जा रहे 7 घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं।
ग्रामीण इलाकों में परेशानी, बुकिंग के नियमों में बदलाव
गैस की किल्लत का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा रहा है। कस्बों में स्थिति फिर भी नियंत्रण में है, लेकिन गांवों में जैसे ही सप्लाई की गाड़ी पहुंचती है, चंद मिनटों में स्टॉक खत्म हो जाता है। संकट को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रसोई गैस बुकिंग की समय सीमा को 21 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2092886


