NH-52 पर पांच वाहनों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला:तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, सीकर से पलसाना की ओर जा रहे थे
NH-52 पर पांच वाहनों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला:तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, सीकर से पलसाना की ओर जा रहे थे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
रानौली : गुरुवार दोपहर को रानोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-52 पर गोरियां इलाके के हाईवे कट पर पांच वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पांच वाहन आपस में टकराए
पुलिस ने बताया कि सभी वाहन सीकर से पलसाना की ओर जा रहे थे। आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही दो कारें उससे टकरा गईं। इसके बाद पीछे से आ रही बस और तेल से भरा ट्रक भी नियंत्रण खो बैठे और अन्य वाहनों से जा भिड़े। इस तरह कुल पांच वाहन आपस में टकरा गए।
राजमार्ग पर लंबा जाम लगा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर रानोली, गोकुलपुरा और जीण माता थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु करवाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093657


