[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक सुरेश मोदी ने किया पोस्टर विमोचन:महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

विधायक सुरेश मोदी ने किया पोस्टर विमोचन:महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह का आयोजन

विधायक सुरेश मोदी ने किया पोस्टर विमोचन:महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में विधायक सुरेश मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। यह समारोह 11 अप्रैल, शनिवार को पाटन रोड स्थित ढोली ढूंगरी के पास आयोजित किया जाएगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम छावनी स्थित विधायक आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि फुले के विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और नई पीढ़ी को उनसे सीख लेने की जरूरत है।

ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील

विधायक मोदी ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जयंती समारोह में शामिल हों और महापुरुष के विचारों को अपनाकर समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर सुंदरमल सैनी, ताराचंद सैनी, मदनलाल सैनी, बनटेस वकील, कैलाश स्वामी, गोपाल सैनी और रामेश्वर सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad