[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालिका सैनिक स्कूल का रिजल्ट घोषित:शाला दर्पण पोर्टल पर देख सकते हैं; बीकानेर और सीकर के स्कूल में मिलेगा एडमिशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बालिका सैनिक स्कूल का रिजल्ट घोषित:शाला दर्पण पोर्टल पर देख सकते हैं; बीकानेर और सीकर के स्कूल में मिलेगा एडमिशन

बालिका सैनिक स्कूल का रिजल्ट घोषित:शाला दर्पण पोर्टल पर देख सकते हैं; बीकानेर और सीकर के स्कूल में मिलेगा एडमिशन

बीकानेर : मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत चरणबद्ध रूप से प्रथम चरण में सम्मिलित दो बालिका सैनिक स्कूलों के लिए आयोजित चयन परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 8 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी। इस चयन परीक्षा के माध्यम से पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल, जयमलसर (बीकानेर) एवं महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल, सीकर के लिए छात्राओं का चयन किया जाएगा।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना परिणाम शाला दर्पण मॉड्यूल में उपलब्ध बालिका सैनिक स्कूल टैब पर जाकर अपने रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज कर देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला आवंटित किया गया है, वे सभी परीक्षार्थी 07 अप्रैल 2026 तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक कार्यालय में उपस्थित होकर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

शिक्षकों की पोस्टिंग कर दी

उधर, सरकार ने स्कूल खुलने से पहले दोनों ही बालिका सैनिक स्कूलों में टीचर्स के चयन और पोस्टिंग का काम पूरा कर लिया है। जल्दी ही इन टीचर्स को स्कूल में भेजा जाएगा। प्रिंसिपल के साथ ही स्कूल में ग्रेड सेकेंड के टीचर्स, पीटीआई सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक परीक्षा के रोके हुए परिणाम जारी किए

प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) एवं प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र (कक्षा-8) परीक्षा 2026 के शेष रहे परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक शीशराम कुलहरि ने बताया कि पूर्व में 24 मार्च को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम में कक्षा-5 के 4371 तथा कक्षा-8 के 2209 विद्यार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोक लिया गया था। अब आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद कक्षा-5 के 4141 एवं कक्षा-8 के 2138 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

Related Articles