[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक आकिब जावेद को हटाया:केसर देव को सौंपी जिम्मेदारी, चैयरमैन लालचंद छीरंग ने लगाया था आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक आकिब जावेद को हटाया:केसर देव को सौंपी जिम्मेदारी, चैयरमैन लालचंद छीरंग ने लगाया था आरोप

सरदारशहर सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक आकिब जावेद को हटाया:केसर देव को सौंपी जिम्मेदारी, चैयरमैन लालचंद छीरंग ने लगाया था आरोप

सरदारशहर : सरदारशहर क्रय विक्रय सहकारी समिति में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। समिति के मुख्य व्यवस्थापक आकिब खान को उनके पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह केसर देव को नया मुख्य व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।

समिति अध्यक्ष की शिकायत के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई समिति अध्यक्ष लालचंद छीरंग द्वारा 30 मार्च को की गई लिखित शिकायत के बाद हुई। छीरंग ने मुख्य व्यवस्थापक पर मूंग और मूंगफली की तुलाई में किसानों से करोड़ों रुपये लेने का आरोप आरोप लगाया था।

शिकायत के बाद हुई जांच

शिकायत में सरदारशहर और सावर जेबी कृषि मंडी में हुई तुलाई प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के बारे में बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

केसर देव को सौंपी जिम्मेदारी

संयुक्त रजिस्ट्रार अभिलाष पारीक ने आदेश जारी कर आकिब खान को पद से हटाते हुए केसर देव को मुख्य व्यवस्थापक का कार्यभार सौंपा है। अध्यक्ष लालचंद छीरंग ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की पुष्टि की है।

Related Articles