निर्माण कार्य के दौरान ग्राइंडर से मजदूर घायल:डीबी अस्पताल में भर्ती, हाथ बुरी तरह कटा
निर्माण कार्य के दौरान ग्राइंडर से मजदूर घायल:डीबी अस्पताल में भर्ती, हाथ बुरी तरह कटा
चूरू : चूरू शहर में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव घंटेल निवासी पवन प्रजापत (25) चूरू में एक बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान टाइल व मार्बल लगाने का काम कर रहा था। काम करते समय अचानक उसका हाथ ग्राइंडर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत काम रोककर घायल पवन को संभाला और उसके परिजनों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पवन को तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया। मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे की इलाज प्रक्रिया जारी है। घटना की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को भी दी गई, जहां मामले की जानकारी दर्ज की गई है। फिलहाल घायल मजदूर का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093061


