उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी:मनोज कुमार मील, विद्यार्थियों ने ली घर-घर तक अलख पहुंच की शपथ
उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी:मनोज कुमार मील, विद्यार्थियों ने ली घर-घर तक अलख पहुंच की शपथ
झुंझुनूं : झुंझुनूं के जे.के. मोदी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन एक अनूठी पहल देखने को मिली। बुधवार को विद्यालय परिसर में उपभोक्ता संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जागरूकता से ही रुकेगी धोखाधड़ी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झुंझुनूं के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा आज के युग में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है। यदि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का सही ज्ञान होगा, तभी हम बाजार में होने वाली ठगी, धोखाधड़ी या सेवा में अनियमितता से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला आयोग द्वारा संचालित “कंज्यूमर वॉइस अभियान” का मुख्य लक्ष्य उपभोक्ताओं को शिकायत निवारण प्रक्रिया और डिजिटल लेन-देन की बारीकियों से अवगत कराना है, ताकि एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

विद्यार्थियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उन्हें उपभोक्ता अधिकारों का “ब्रांड एंबेसडर” बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जिम्मेदारी केवल स्वयं जागरूक होने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें इस अलख को अपने परिवार और पड़ोस के माध्यम से घर-घर तक पहुँचाना होगा।
संवाद और जिज्ञासा समाधान
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें स्कूली छात्राओं ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से संबंधित पेचीदा सवालों पर अध्यक्ष मनोज कुमार मील से सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शॉपिंग में होने वाली धोखाधड़ी और उसकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। इस मौके पर शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक अशोक जांगिड़, विद्यालय की प्राचार्य सुलोचना बुडानिया और एसडीएमसी सदस्य यूनुस खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुनीता कुमारी द्वारा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092448


