गादली ठोठी में 11 छात्राओं को मिली साइकिलें:राज्य सरकार की योजना के तहत किया वितरण
गादली ठोठी में 11 छात्राओं को मिली साइकिलें:राज्य सरकार की योजना के तहत किया वितरण
बुहाना : बुहाना ग्राम पंचायत गादली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गादली ठोठी में राज्य सरकार की योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान कुल 11 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल वितरण कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष बिरजू साहब और प्रधानाचार्य मदनलाल ने छात्राओं को साइकिलें सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बिरजू साहब ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छे अंक प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य मदनलाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य पवन कुमार (व्याख्याता), सोनू सोलंकी, मोहन सिंह, विकास, रमेश कुमार, सुमन, सुनिता, रामशरण सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा की ओर आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091887


