[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश; किसानों की बढ़ी चिंता, गर्मी से राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश; किसानों की बढ़ी चिंता, गर्मी से राहत

सीकर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश; किसानों की बढ़ी चिंता, गर्मी से राहत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली। सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच लगातार दूसरे दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया।

सीकर शहर सहित जिले के कई इलाकों में पहले हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। शहर में करीब 10 मिनट तक हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया।

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

इससे पहले श्रीमाधोपुर सहित कई इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे, जबकि सीकर के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि, इस बदलाव से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

Related Articles