रींगस में 45 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:लाखनी मोड़ के पास खेत में पेड़ से लटका मिला शव, धौलपुर निवासी के रूप में हुई पहचान
रींगस में 45 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:लाखनी मोड़ के पास खेत में पेड़ से लटका मिला शव, धौलपुर निवासी के रूप में हुई पहचान
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर स्थित लाखनी मोड़ के पास एक खेत में 45 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
धोलपुर निवासी के रूप में हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके पेंट पर लगे एक स्टीकर पर मौजूद टेलर के नंबर से संपर्क करने के बाद हुई। युवक की पहचान धौलपुर निवासी ओपत सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल पर मिली शराब की बोतलें
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले शराब का सेवन किया होगा। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। एएसआई अमर सिंह ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को मोर्चरी में रखा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093578


