गुढ़ागौड़जी में पशुपालक के घर से भैंस चोरी:पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी
गुढ़ागौड़जी में पशुपालक के घर से भैंस चोरी:पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के निकट बास माना तन भाटीवाड़ क्षेत्र में शनिवार रात एक पशुपालक के घर से भैंस चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रामकरण पुत्र फूलचंद ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। उनकी भैंस घर के पास बने बाड़े में बंधी हुई थी।
रविवार सुबह करीब तीन बजे अज्ञात चोर भैंस को खोलकर ले गए। सुबह उठने पर जब बाड़ा खाली मिला, तो परिवार को चोरी का पता चला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर भैंस को किसी पिकअप वाहन में डालकर ले गए। पीड़ित रामकरण ने आशंका जताई है कि चोर भैंस को चनाना की ओर लेकर भागे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी । क्षेत्र के पशुपालकों ने लगातार हो रही चोरियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2078060

