[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़वासी गोशाला को मिला गोसेवा रथ:दानदाता रामजीलाल मूंड ने 1.81 लाख रुपए का रथ भेंट किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बड़वासी गोशाला को मिला गोसेवा रथ:दानदाता रामजीलाल मूंड ने 1.81 लाख रुपए का रथ भेंट किया

बड़वासी गोशाला को मिला गोसेवा रथ:दानदाता रामजीलाल मूंड ने 1.81 लाख रुपए का रथ भेंट किया

नवलगढ़ : बड़वासी स्थित श्रीगोपाल गोशाला को जाखल निवासी दानदाता रामजीलाल मूंड ने 1.81 लाख रुपए की लागत का गो सेवा रथ भेंट किया है। यह रथ गोशाला के सेवा कार्यों में उपयोग किया जाएगा। रामजीलाल मूंड राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी गो सेवा संघ के प्रदेश महासचिव भी हैं। उन्होंने गो सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर जाखल नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज मूंड ने 11 हजार रुपए और जाखल निवासी रमेश कुमार गदैया ने 5100 रुपए का आर्थिक सहयोग गो सेवा के लिए प्रदान किया। गोशाला संचालन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दानदाताओं के साथ-साथ जाखल गोशाला से आए सुरेंद्र पारीक और संजय मीणा का भी सम्मान किया गया। बड़वासी गोशाला समिति के सचिव मुकेश सीगड़ ने बताया कि 6 अप्रैल को गोशाला के प्रथम स्थापना दिवस पर ‘एक शाम गो माता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विशाल भजन संध्या और भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin