नीमकाथाना की गोविंदपुरा पहाड़ी में लगी आग:हजारों पेड़-पौधे जले, दमकल विभाग ने 3 घंटे में आग पर पाया काबू
नीमकाथाना की गोविंदपुरा पहाड़ी में लगी आग:हजारों पेड़-पौधे जले, दमकल विभाग ने 3 घंटे में आग पर पाया काबू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गोविंदपुरा गांव स्थित पहाड़ी क्षेत्र में भीषण आग लग गई। इस घटना में हजारों पेड़-पौधे और वनस्पति जलकर खाक हो गए। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
तेज हवाओं के कारण फैली आग
सूचना मिलने पर नीमकाथाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इसके बाद खंडेला और उदयपुरवाटी से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
दमकल विभाग को आग बुझाने में लगे 3 घंटे
ग्रामीणों के सहयोग और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
आग लगने से जले हजारों पेड़-पौधे
बताया जा रहा है कि पर्यावरण प्रेमी जुगल शर्मा के जनसहयोग से पिछले 10 वर्षों में इस पहाड़ी पर लगभग 15 हजार पेड़ लगाए थे, जिससे यह क्षेत्र हरा-भरा हो गया था। आग लगने से इस हरित क्षेत्र को भारी नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2078044

