पिस्टल जैसे लाइटर से रील बनाना पड़ा भारी:युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग लड़कियों को समझाइश के बाद छोड़ा
पिस्टल जैसे लाइटर से रील बनाना पड़ा भारी:युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग लड़कियों को समझाइश के बाद छोड़ा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में सोशल मीडिया पर हथियार जैसे दिखने वाले लाइटर को लेकर रील बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जीणमाता पुलिस ने मामले में एक युवक को शांतिभंग में रविवार को गिरफ्तार करते हुए लाइटर जब्त कर लिया है। जबकि दो लड़कियों को समझाइश के बाद वापस छोड़ दिया गया।
जीणमाता थाना SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 28 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हुई, जो जीणमाता थाना इलाके के रेवासा झील एरिया की थी। रील में एक लड़की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ हाथ में पिस्टल जैसा दिखने वाला एक हथियार लहरा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के बारे में जानकारी जुटाई गई।
तब पता चला कि लड़की नाबालिग है। जिसने वीडियो बनाने के लिए अपने हाथ में पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर लिया हुआ था। वीडियो बनाने के दौरान उसके साथ एक अन्य नाबालिग लड़की और युवक था। मामले में युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
3 महीने पुरानी है रील
पुलिस के अनुसार- वायरल रील करीब 3 महीने पुरानी है। इसमें नाबालिग लड़की ने अपने हाथों में जो लाइटर लिया हुआ था, वह माउंट आबू से करीब 1500 रुपए में खरीदा था। नाबालिग लड़की अपने दोस्तों के साथ झील की तरफ घूमने आई थी। जब यहां पर उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई तो उन्होंने स्कॉर्पियो गाड़ी वाले को 500 रुपए देकर अपनी रील में गाड़ी को यूज किया। SHO राकेश कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों को समझाइश के बाद घर पर भेज दिया गया। इस तरह से वीडियो बनाना कानूनन अपराध है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2078044

