[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में किसान सभा का 817वें दिन भी प्रदर्शन:1 अप्रैल को शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, बनेगी कमेटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में किसान सभा का 817वें दिन भी प्रदर्शन:1 अप्रैल को शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, बनेगी कमेटी

चिड़ावा में किसान सभा का 817वें दिन भी प्रदर्शन:1 अप्रैल को शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, बनेगी कमेटी

चिड़ावा : चिड़ावा खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा का यमुना जल समझौता लागू करवाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 817वें दिन भी जारी रहा।

गांव-गांव में कमेटियां बनाने पर जोर

धरने पर आए बुहाना तहसील कमेटी के सह सचिव राजेंद्र सिंह जांगिड़ घरडाना ने बताया कि नहर सत्याग्रह आंदोलन को तेज करने के लिए किसान सभा को गांव-गांव में कमेटियां और घर-घर में सदस्य बनाने की आवश्यकता है। कामरेड जांगिड़ ने अकेले ही बुहाना तहसील में निर्धारित सीमा से अधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

धरने पर ताराचंद तानाण, सतपाल चौधरी, बजरंग लाल बराला, रणधीर सिंह ओला, बनवारी लाल चाहर, रामस्वरूप पटवारी कलगांव, विजेंद्र शास्त्री, मिंटू कलगांव, कपिल तेतरवाल और सज्जन सिंह चाहर सहित कई लोग मौजूद रहे।

शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला ने बताया कि हर महीने की पहली तारीख को शहीद की प्रतिमा तक रैली निकाली जाती है। नहर सत्याग्रह आंदोलन के तहत 1 अप्रैल को लाल चौक के धरनार्थी अलीपुर गांव की हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित शहीदों की वेदी पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह वेदी मालीगांव, नारनौंद और अलीपुर में हुए सभी शहीदों की स्मृति में बनाई गई है। इसके बाद किसान सभा की ग्राम कमेटी भी गठित की जाएगी।

Related Articles