[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डालोड़ी धाम में 2 अप्रैल को होगी शिव परिवार की स्थापना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डालोड़ी धाम में 2 अप्रैल को होगी शिव परिवार की स्थापना

डालोड़ी धाम में 2 अप्रैल को होगी शिव परिवार की स्थापना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा

शिमला : डालोड़ी धाम में नवीन व नवनीत खेडवाल परिवार द्वारा निर्मित शिव मंदिर में 2 अप्रैल को शिव परिवार (शिव दरबार) की स्थापना की जाएगी। 1 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे डालोड़ी धाम से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई होली चौक शिमला तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में 251 महिलाएं भाग लेंगी। यात्रा के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी व शिव दरबार की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम आयोजक नवीन व नवनीत पुत्र बनारसी दास खेडवाल ने बताया कि 1 अप्रैल को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन पार्टी द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 2 अप्रैल को प्रातः 8 बजे हवन होगा, जिसके बाद सुबह 10 बजे से देसी घी का भंडारा शुरू होगा, जो दिनभर चलेगा। जिसमें शिमला सहित आसपास के गांवों के लोग भाग लेंगे। मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व 29 मार्च से 2 अप्रैल तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विद्वान पंडितों के सानिध्य में किया जाएगा।

Related Articles