पिलानी में बुजुर्ग से लूट, अंगूठी छीनी:सुबह दूध लेने घर से निकले थे, बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने की वारदात
पिलानी में बुजुर्ग से लूट, अंगूठी छीनी:सुबह दूध लेने घर से निकले थे, बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने की वारदात
पिलानी : पिलानी के एक बुजुर्ग व्यक्ति से लूट की वारदात सामने आई है। कस्बे के वार्ड नंबर 5 स्थित सरावगी गेस्ट हाउस के पास रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। पीड़ित बजरंगलाल जांगिड़ साइकिल से नरहड़ की ओर दूध लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में दो युवकों ने उन्हें निशाना बना लिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर छीनी अंगूठी
पंचवटी क्षेत्र में शहीद मेजर प्रदीप शर्मा की प्रतिमा के पास एक लाल रंग की स्कूटी पर सवार युवक ने बजरंग लाल जांगिड़ को रोक लिया। उसने बीपीएस स्कूल का रास्ता पूछने का बहाना किया। बुजुर्ग ने रास्ते की जानकारी न होने की बात कहकर आगे बढ़ने का इशारा किया।
इसी दौरान पीछे से एक अन्य युवक अचानक वहां पहुंचा और बुजुर्ग का हाथ पकड़ लिया। मौके का फायदा उठाते हुए स्कूटी सवार युवक ने बुजुर्ग के हाथ में पहनी अंगूठी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से तुरंत फरार हो गए।
दो आरोपियों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित के अनुसार इस लूट की घटना में दो युवक शामिल थे। एक युवक लाल रंग की स्कूटी पर सवार था, जबकि दूसरा पैदल आया था। दोनों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया और कुछ ही पलों में वहां से भाग निकले। घटना इतनी अचानक हुई कि बुजुर्ग को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
घटना के बाद पीड़ित ने पिलानी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2076816

