कोलसिया में शेखावाटी गणगौर महोत्सव का पुरस्कार वितरण:सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेधावी छात्रों का सम्मान
कोलसिया में शेखावाटी गणगौर महोत्सव का पुरस्कार वितरण:सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेधावी छात्रों का सम्मान
कोलसिया : कोलसिया में शेखावाटी गणगौर महोत्सव 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार शाम 6 बजे मैन चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र कुमार थे, जबकि सरपंच प्रतिनिधि महेश पारीक, कमलदास जी महाराज और भामाशाह हेमन्त दूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे मटका दौड़, मेहंदी, रंगोली, दौड़, रस्सा खींच, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। यूथ संगठन की ओर से भी प्रतीक चिन्ह और नकद पुरस्कार दिए गए।
पुरस्कार वितरण समारोह के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा गांव के मैन चौक स्थित सूरजल माता मंदिर में माता रानी को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। यूथ संगठन ने सभी ग्रामवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।
इस दौरान सूबेदार मामचंद दूत, माहवारी दूत, बलराम दूत, प्रेमचंद दूत, सज्जन शर्मा, शिशपाल सिंह दूत, ओमप्रकाश, रामप्रताप मेचू, प्रविन्द्र दूत, विकास दूत, दिनेश दूत, श्याम सुंदर सोनी, विनोद पारीक, सुनील दूत, विनोद दूत, हरिसिंह दूत, पवन पीटीआई, अमर सिंह, मुकेश पारीक, भागीरथमल खेदड़, नवरगलाल नेहरा, देशराज नेहरा, चंगीराम बिजारणियां, कुल्डाराम रेपस्वाल, रोशन बिजारणियां, विकास सोनी, झाबरमल दूत, माहवीर सुनीया, सुमेन्द दूत, भागीरथमल कुमावत, रमेश जांगिड़, इन्द्रराज कुमावत और सुमेर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2076818

