[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज “परिसर- में वन्दे मातरम्” संगोष्ठी का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज “परिसर- में वन्दे मातरम्” संगोष्ठी का आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज “परिसर- में वन्दे मातरम्” संगोष्ठी का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), चूरू द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज, चूरू “परिसर- में वन्दे मातरम्” अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में देशभक्ति, जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव का वातावरण देखने को मिला। संगोष्ठी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को वन्दे मातरम् के महत्व, उसके इतिहास तथा राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका से अवगत कराना रहा, ताकि वे अपने देश और उसकी विरासत के प्रति अधिक संवेदनशील बन सकें।

कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम. एम. पुकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “वन्दे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की युवा तरुणाई को देश के क्रांतिकारियों और महापुरुषों के योगदान के साथ-साथ इतिहास की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अतीत को समझकर उससे प्रेरणा लेने और अपने वर्तमान को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही वक्ताओं ने वन्दे मातरम् के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बना और आजादी की लड़ाई में एक सशक्त स्वर के रूप में उभरा।

इस अवसर पर डॉ. रेणु बम्बल ने कहा कि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा शक्ति को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिनव सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर के परिसरों में जाकर इसके महत्व को विद्यार्थियों तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद की निरंतर सक्रियता और छात्रों से जुड़ाव के कारण यह संगठन आज विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।कार्यक्रम के अंत में एबीवीपी चूरू के जिला संयोजक एवं राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रदेश संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री सुरेश शर्मा, नगर मंत्री लोकेश ज्यानी, नगर सह मंत्री गर्व रक्षक, नगर SFS प्रमुख वीरेन्द्र पचार ‌ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles