[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलोठड़ा नवयुवक मंडल ने किया सड़क सुधार कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कलोठड़ा नवयुवक मंडल ने किया सड़क सुधार कार्य

महेंद्रगढ़-बुहाना-निहालपुरा मार्ग को ठीक किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधू दहिया 

बुहाना : गांव कलोठड़ा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की एक बड़ी समस्या को हल करते हुए महेंद्रगढ़ से बुहाना मार्ग से निहालपुरा जाने वाले मार्ग को ठीक कर दिया है। युवाओं की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। मंडल के सदस्यों ने स्वयं श्रमदान करके सड़क की खराब हालत को सुधारा। लंबे समय से यह मार्ग गड्ढों और उबड़-खाबड़ होने के कारण वाहन चालकों तथा ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। खासकर बारिश के मौसम में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता था।

राशन डीलर अमित कुमार ने बताया कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा गांव के विकास और सुविधा के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं। सड़क सुधार कार्य में दिलबाग भुरिया, अमित कुमार, नवीन, मोहित गोठवाल, सोनू भुरिया, कुलदीप, सुमित सिंह, रजत भुरिया, तरुण भुरिया, आजाद कुमार, दिलबाग गोठवाल आदि युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल से न केवल निहालपुरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा, बल्कि यह अन्य गांवों के युवाओं के लिए भी प्रेरणा साबित होगा। स्थानीय ग्रामीणों ने नवयुवक मंडल की इस सेवा भावना की सराहना की है और प्रशासन से भी अपील की है कि ऐसे सामुदायिक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाए तथा प्रमुख सड़कों का भी उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles