[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेरासर स्कूल में 14 छात्राओं को मिली साइकिलें:मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के तहत वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेरासर स्कूल में 14 छात्राओं को मिली साइकिलें:मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के तहत वितरण

बेरासर स्कूल में 14 छात्राओं को मिली साइकिलें:मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के तहत वितरण

चूरू : ग्राम बैरासर स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बैरासर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के तहत कक्षा 9 की 14 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में प्रशासक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर लाल दुसाद ने छात्राओं को साइकिलें सौंपीं। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना की।

डॉ. दुसाद ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिकाओं के ड्रॉपआउट को रोकने और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस वर्ष गांव की सभी बालिकाओं को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में स्कूलों से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर पीईईओ सुभाष चंद्र, प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक चूनाराम मेघवाल, बालकिशन तंवर, विनय कुमार, शंकर लाल, भंवरलाल, विदुषा शर्मा, दिनेश मीणा, सतीश भाटी, हरि राम सारण, चंद्रकला मीणा, ऋषिराज, मुकेश, पवन ढाका, पवन प्रजापत, भवानी शंकर और मंजू दुसाद सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles