देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन 28 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली तीन हस्तियों को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी, वहीं 39 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां दी जाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अनिल कुमार राय ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता हरिभाऊ बागडे करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एवं पद्मश्री प्रो. जगमोहन सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे।
समारोह में महाराष्ट्र के रामचंद्र नीलकंठ भोगले, पश्चिम बंगाल के डॉ. धनपत राम अग्रवाल और झुंझुनूं के मुकंदगढ़ निवासी शैलेंद्रनाथ अघोरी बाबा को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
डिप्टी रजिस्ट्रार रामसिंह सरावग के अनुसार, सत्र 2024-25 में पीजी और यूजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 39 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा कुल 90,598 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित की जाएंगी, जिनमें से अधिकांश विद्यार्थियों को उनकी संबंधित कॉलेजों के माध्यम से डिग्री प्राप्त होगी।
इस अवसर पर दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘प्रत्युषा 2026’ का भी शुभारंभ होगा। 28 और 29 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गायन, संभाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
29 मार्च को ‘आत्मनिर्भर शेखावाटी संगम’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन देंगी और विचार-विमर्श करेंगी। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us