[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न

मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और जनसहभागिता का प्रेरक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद बैरवा (उपमुख्यमंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, आयुष, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री) रहे, जबकि अध्यक्षता राजेन्द्र राठौड़ ने की।

इस अवसर पर भामाशाह के रूप में ताराचंद गोयल एवं श्रीमती विम्मी गोयल का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र झाझड़िया (पद्म विभूषण, अध्यक्ष भारतीय पैरालंपिक समिति) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही संत नागरदास जी एवं हरलाल सहारण सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में डॉ. बैरवा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने भामाशाहों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही शैक्षणिक संस्थानों का समग्र विकास संभव है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सरस्वती बुडानियां के निर्देशन में हुआ। इस दौरान महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया तथा भामाशाहों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

समारोह में बसंत शर्मा, पराक्रम सिंह राठौड़, राकेश जांगिड़, जसवंत स्वामी, अजीत सिंह राठौड़, अनूप खंडेलवाल, विशाल शर्मा, जमरदीन तैली, हरि इन्दोरिया, श्रीकुमार लाखोटिया, गोपाल शरण गर्ग, सुनिल भाकर, मोहम्मद तैयब, मदन लाल नायक, वीर बहादुर सिंह राठौड़, मुकेश शर्मा, लीलाधर बागोरिया, नंदू पटीर, शाहरुख खान, बाबूलाल पटीर, गुमान सैनी, नरेश सैनी, भगवती प्रसाद, श्याम सुंदर चाचाण, त्रिलोक रेगर, मनोहर लाल सैनी, नरेश झाझड़िया, मोहम्मद फारूक, माणक चंद सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles