[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के नहरड़ में पानी की टंकी पर चढे़ ग्रामीण:जलदाय विभाग पर अनदेखी के आरोप, समझाइश पर नीचे उतरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नरहड़पिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं के नहरड़ में पानी की टंकी पर चढे़ ग्रामीण:जलदाय विभाग पर अनदेखी के आरोप, समझाइश पर नीचे उतरे

झुंझुनूं के नहरड़ में पानी की टंकी पर चढे़ ग्रामीण:जलदाय विभाग पर अनदेखी के आरोप, समझाइश पर नीचे उतरे

नरहड़ : झुंझुनूं जिले की नरहड़ ग्राम पंचायत में भीषण जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने जलदाय विभाग पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया।

ग्रामीण बोले-8 दिन में केवल एक बार हो रही पानी की आपूर्ति

नरहड़ की लगभग 15 हजार की आबादी जलदाय विभाग की कथित अनदेखी के कारण जलापूर्ति के लिए तरस रही है। ग्रामीणों के अनुसार, विभाग द्वारा 8 दिन में केवल एक बार पानी की आपूर्ति की जाती है। जब विभाग का बोरिंग खराब हो जाता है, तो कई बार महीनों तक जलापूर्ति ठप रहती है। दैनिक आवश्यकताओं के लिए ग्रामवासी टैंकरों पर निर्भर हैं।

प्रदर्शन के दौरान टंकी के नीचे बैठे लोग।
प्रदर्शन के दौरान टंकी के नीचे बैठे लोग।

कार्रवाई नहीं होने पर टंकी पर चढ़े युवा

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में कृष्ण कुमार जांगिड़ के साथ नवाब खान और किशोर स्वामी पानी की टंकी पर चढ़ गए।

समझाइश कर टंकी से नीचे उतारा

ग्रामीणों ने चिड़ावा उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर चिड़ावा तहसीलदार रामकुमार पूनिया और पिलानी व चिड़ावा थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जलदाय विभाग चिड़ावा की एईएन सविता चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों द्वारा समझाइश के बाद टंकी पर चढ़े ग्रामीणों को नीचे उतारा गया। व्यवस्था में सुधार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

टंकी के नीचे ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
टंकी के नीचे ग्रामीणों ने नारेबाजी की।

ये रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में कृष्ण कुमार जांगिड़, दरिया सिंह धायल, सुरेश धायल, मुमताज खान, इशाक खान, सुरेश कुमार, रिशाल सिंह धायल, अनवर बहलीम, सुशील पांडे, उमराव सिंह भाटी, होशियार सिंह कुमावत, बस्ती राम कुमावत, जयसिंह भाटी, इंद्राज सिंह कुमावत, महावीर जांगिड़, मोहन चौहान, इंद्रपाल, रघुवीर धायल, राहुल चौहान, मोसिम, आबिद, रणधीर रणवा, दाताराम लमोरिया, अमीर खान, महबूब खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles