[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय 1 अप्रैल से बढ़कर आएगा:झुंझुनूं की 3200 से अधिक कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को 10% का फायदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय 1 अप्रैल से बढ़कर आएगा:झुंझुनूं की 3200 से अधिक कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को 10% का फायदा

आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय 1 अप्रैल से बढ़कर आएगा:झुंझुनूं की 3200 से अधिक कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को 10% का फायदा

झुंझुनूं : आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत महिलाओं के लिए नया वित्त वर्ष सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री की बजट 2026-27 में की गई घोषणा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और शिशु पालना गृह कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएंगी।

झुंझुनूं में महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक बिजेंद्र राठौड़ ने बताया- शासन सचिवालय से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले से झुंझुनूं जिले की 3236 महिला कार्मिक सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी। इनमें 1620 कार्यकर्ता, 1615 सहायिका और एक शिशु पालना गृह कार्यकर्ता शामिल हैं।

अनुभव-योग्यता के आधार पर तय हुआ नया मानदेय

सरकार ने मानदेय की दरों को शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर श्रेणीबद्ध किया है। अब कार्यकर्ताओं को उनकी वरिष्ठता के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

  • नॉन-मैट्रिक कार्यकर्ता 10,489
  • नॉन-मैट्रिक (5 वर्ष अनुभव) 10,523
  • मैट्रिक या नॉन-मैट्रिक (10 वर्ष अनुभव) 10,561
  • मैट्रिक पास (5 वर्ष अनुभव) 10,600
  • मैट्रिक पास (10 वर्ष अनुभव) 10,635

सहायिका और शिशु पालना गृह कार्यकर्ताओं को भी राहत

इस वेतन वृद्धि का लाभ केवल मुख्य कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका को भी प्रति माह 6,291 रुपए का मानदेय मिलेगा। शिशु पालना गृह कार्यकर्ता को भी मानदेय बढ़ाकर 5,510 रुपए कर दिया गया है।

राज्य निधि मद से होगा भुगतान

उप निदेशक राठौड़ ने बताया- मानदेय में की गई यह 10 प्रतिशत की वृद्धि राज्य निधि मद के तहत की गई है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अप्रैल माह के बिल नए मानदेय दरों के अनुसार ही तैयार किए जाएं।

Related Articles