सुजानगढ़ में लाडनूं बाईपास पर फैला गंदा पानी:खुले नालों से हो रहे हादसे, प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी
सुजानगढ़ में लाडनूं बाईपास पर फैला गंदा पानी:खुले नालों से हो रहे हादसे, प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की लाडनूं बायपास रोड पर दो नंबर फाटक से लेकर रेलवे फाटक नंबर तीन से आगे तक फैला गन्दा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश है।
क्षेत्र के निवासी कामरेड रामनारायण रूलानिया ने बताया कि गंदे पानी के बीच लोग हर रोज खुले पड़े नालों में गिर रहे हैं। रुलानिया ने बताया कि स्थानीय लोगों ने 3 फरवरी को एडीएम और अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में 27 फरवरी को एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत करवाया था।
इस दौरान नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बातचीत भी हुई थी। लेकिन आज भी समस्या जस की तस पड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही समस्या का हल नहीं हुआ तो स्थानीय निवासी आन्दोलन की राह पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2074941


